सिर्फ 5 min में कच्चे आलू से बनाये ये टेस्टी नाश्ता मेहमान भी पूछे कैसे बनाया
सामग्री :
- आलू (3-4)
- 1 टमाटर
- 1 शिमला मिर्च
- प्याज
- हरी मिर्च
- लहसुन
- ताजा धनिया
- 1/3 बड़ा चम्मच ज़ीरा
- आधा चम्मच नमक
- आधा चम्मच चाट मसाला
- 2 बड़े चम्मच तिल
- आधा चम्मच लाल मिर्च पिसी हुई
- 1 कप सूजी
- खाना पकाने का तेल
नाश्ता बनाने की विधि :
सबसे पहले आपको तीन आलू ले लेने हैं, इसको अच्छे से धो लें |
धोने के बाद अब आपने इसको कद्दूकस करना है, कद्दूकस आप मोटे छेद में से करें क्योंकि हमें आलू के मोटे-मोटे लच्छे चाहिए होंगे |
देखिए हमने इस को कद्दूकस कर दिया है, आलू को कद्दूकस करने के बाद इसमें जो आपको पानी दिख रहा होगा आपने इसको बाहर नहीं निकालना है इसको बीच में ही रहने दें |
इसमें एक कटा हुआ टमाटर डाल दें |
अब आप इसमें थोड़ी सी कटी हुई शिमला मिर्च डाल ले, सब्जी आपके पास जो भी है आप उसे इस्तेमाल कर सकते हैं |
अब आप इसमें एक मीडियम साइज का प्याज कटा हुआ डाल दे |
अब इसमें बड़े साइज की कटी हुई हरी मिर्च डाल दें |
चार से पांच लहसुन की कलियां अच्छे से ग्राइंड करके डाल दें |
इसके बाद थोड़ी सी बारीक कटी हुई धनिए की पत्तियां डाल दें |
अब इसमें एक तिहाई बड़ी चम्मच अजवाइन डाल दें, अजवाइन से बहुत बढ़िया फ्लेवर आता है |
अब इसमें आधा बड़ा चम्मच नमक डाल दें, नमक आप अपने स्वाद अनुसार भी डाल सकते हैं |
अब इसमें आधा बड़ा चम्मच चाट मसाला डाल दें |
अब इसमें 2 बड़े चम्मच तिल डाल दें, इससे बहुत बढ़िया कुरकुरा टेस्ट आएगा |
आधा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च डाल दे, अगर आपके पास यह नहीं है तो आप सिंपल मिर्च डाल दे, आप चाहो तो काली मिर्च का इस्तेमाल भी कर सकते हो |
इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर ले |
अच्छे से मिक्स करने के बाद हम इसमें एक कप सूजी डालेंगे, अगर आपके पास सूजी नहीं है तो आप कॉर्न फ्लेक्स या फिर गेहूं के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं |
इसमें सारी सूजी एक साथ मत डालें थोड़ी थोड़ी करके मिक्स कर ले |
आप इसे अपने हाथों की मदद से अच्छे से मिला ले |
अच्छे से मिलाने के बाद यह इस तरह दिख रहा है |
अब इसको 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, क्योंकि हमने इसमें सूजी मिलाई थी ताकि वह अच्छे से फूल जाए |
10 मिनट बाद हमारा बैटर इस तरह से दिख रहा है, |
अगर आपको लगता है कि यह बहुत मोटा हो चुका है तो आप इसमें थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं |
अब आपने के तवा ले लेना है |
इसमें आधा चम्मच तेल डाल ले, हमने ज्यादा तेल का इस्तेमाल नहीं करना है |
अब आप इसमें अपने बैटर को डाल दें |
आप इसको अच्छे से फैला लें, आप छोटा बड़ा अपने हिसाब से रख सकते हैं लेकिन मोटाई इसकी इतनी ही रखनी है |
अब आपने इसको 5 से 6 मिनट पकने के लिए ढक कर छोड़ देना है, आपने इसको बिल्कुल धीमी फ्लेम पर ही पकाना है |
देखिए इसको पकते हुए 5 से 6 मिनट हो चुके हैं, अब आपने इसके ऊपर आधा चम्मच तेल लगा लेना है, और अब आपने इसको पलट देना है |
यह देखिए पलटने के बाद इसका रंग कितना अच्छा आया है, इसी तरह से इसको भी दूसरी तरफ से अच्छे से पका लें |
इसको भी 5 से 6 मिनट के लिए ढककर रख दें |
देखिए इसको पकते हुए 5 से 6 मिनट हो चुके हैं और देखें इसका रंग कितना अच्छा आया है |
हमारा आलू से बना नाश्ता बिल्कुल तैयार है आप इसको प्लेट में निकाल ले |
आप इसको चाकू की मदद से काटकर चार टुकड़े कर ले |
देखिए यह बहुत ही कुरकुरा और बहुत ही टेस्टी नाश्ता बना है |
अब आप इसे अपने दोस्तों और मेहमानों के साथ बैठकर मजे से खा सकते हैं आपको यह रेसिपी अच्छी लगी तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर आप कोई रेसिपी बनाना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं |
Comments
Post a Comment