इतना आसान और टेस्टी नाश्ता कि आपने खा लिया तो बर्गर, समोसे, पेटीज खाना भूल जाओगे
( Spicy Potato Sandwich )
आलू सैंडविच बनाने की सामग्री ( Ingredients )
- तेल
- आधा चमच काली राइ/सरसो
- आधा चमच ज़ीरा
- कटे हुए प्याज (3-4)
- अदरक लहसुन का पेस्ट
- हरी मिर्च कटी हुई
- मटर के दाने
- कटी हुई फलियां
- कटी हुई गाजर
- कटी हुई शिमला मिर्च
- उबले हुए छिलके वाले आलू डालें
- कटा हरा धनिया
- ब्रेड
- चटनी
- पनीर
- भुजिया
मसाले :
- 1/3 चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा चमच मिर्च
- आधा चमच गरम मसाला
- आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच नमक
आलू सैंडविच बनाये :
 |
सबसे पहले आपको एक कढ़ाई ले लेनी है, और उसमें 2 चमच तेल डाल लें |
 |
तेल गरम होने के बाद उसमे आधा चमच काली राइ/ सरसों डाल लेनी है
|
 |
अब आप इसमें आधा चम्मच जीरा डाल लें
|
 |
अब आप इसमें कटे हुए प्याज (3-4) डाल लें
|
 |
अब आपको इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालना है |
 |
अब इसमें हरी मिर्च कटी हुई डाल लें
|
 |
अब इसमें कुछ मटर के दाने दाल लें आप चाहें तो फ्रीज मटर भी इस्तेमाल कर सकते हैं
|
 |
अब आपको इसमें फलियां डाल लेनी है
|
 |
इसके साथ में थोड़ी सी गाजर भी डाल लें
|
 |
अब आपको शिमला मिर्च डाल लेनी है
|
 |
यह सब डालने के बाद इसको अच्छे से फ्राई कर लें, सब्जी को अच्छे से सॉफ्ट बना लें |
 |
इसको 4 से 5 मिनट के लिए ढक कर पका लें
|
 |
4 से 5 मिनट होने के बाद इसको एक बार हिला लें
|
 |
अब आप इसमें उबले हुए आलू डालें
|
 |
आलू डालने के बाद इसमें 1/3 चमच हल्दी पाउडर डाल लें
|
 |
अब आप इसमें आधा चमच मिर्च डाल लें
|
 |
अब आप इसमें आधा चमच गरम मसाला डाल लें
|
 |
अब आप इसमें आधा चमच काली मिर्च पाउडर डाल लें
|
 |
अब आप इसमें 1 चंच नमक डाल लें
|
 |
साथ में थोड़ा सा धनिया काटकर डाल लें, सब कुछ डालने के बाद इसको अच्छे से मिला लें |
 |
अब आपकी stuffing बनकर तैयार है, इसको आप थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें |
 |
अब आपको एक ब्रेड लेना है
|
 |
और साथ में 1 कटोरी ले लें
|
 |
अब कटोरी की मदद से ब्रेड को गोल काटना है
|
 |
देखिये इस तरह से आपको गोल ब्रेड निकाल लेना है
|
 |
इसी तरह से दूसरा ब्रेड भी काट लीजिये
|
 |
अब आपको 1 ब्रेड पर इस stuffing को भरना है
|
 |
इसी तरह दूसरी ब्रेड पर भी stuffing भर लें
|
 |
देखिये इस तरह से आपको दोनों ब्रेड पर stuffing भर लेनी है
|
 |
अब आपको इस पर पनीर लग लेना है ( पनीर कद्दू कस करके लगाएं )
|
 |
अब आपको एक और ब्रेड लेना है |
 |
और इस तरह ब्रेड पर रख देना है
|
 |
अब आप एक तवे पर आधा चमच तेल डाल लें, और तेल को गरम कर लें |
 |
तेल गरम होने के बाद इस पर ब्रेड को रख दें, और 3 से 4 मिनट के लिए पका लें |
 |
3 से 4 मिनट होने के बाद आप इसको पलट दें, और दूसरी तरफ से भी इसी तरह पका लें |
 |
पकने के बाद आपके ब्रेड इस तरह से क्रिस्पी दिखेंगे
|
 |
ब्रेड को बिच में से काट लें, काटने के बाद इस पर चटनी लगा लें, जिससे इसका टेस्ट और बढ़ जायेगा
|
 |
अब आपने यहाँ पर चट्नी लगाई थी वहाँ पर भुजीया लगा लें,
जिससे की ये खाने में बहुत ही मस्त लगेगा
|
 |
देखिये आपको इस तरह से कर लेना है |
 |
अब आपके आलू सैंडविच बनकर तैयार हैं,
अब आप इसे मज़े से खा सकते हैं
|
अगर आपको यह रेसिपी अच्छी लगी तो आप हमारी और रेसिपीज को try कर सकते हैं आप हमारी और रेसिपीज को देखने के लिए बस सर्च कीजिये " sab banega " |
धन्यवाद...
Comments
Post a Comment